वंदेभारत स्लीपर 180 की रफ्तार से दोड़ी, रेल मंत्री ने साझा की वीडियो

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (हि.स.)। वंदे भारत स्लीपर ने आज नई पीढ़ी की ट्रेन की तकनीकी विशेषताओं को प्रदर्शित किया। ट्रेन 180 किमी की रफ्तार से कोटा-नागदा खंड पर दौड़ी, जिसका वीडियो रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने साझा किया।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस उपलब्धि को वीडियो के साथ अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने कहा कि आज रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा वंदे भारत स्लीपर का परीक्षण किया गया। यह कोटा-नागदा खंड पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हमारे स्वयं के जल परीक्षण ने इस नई पीढ़ी की ट्रेन की तकनीकी विशेषताओं को प्रदर्शित किया।

उल्लेखनीय है कि वंदेभारत चेयरकार के बाद अब लोगों को बहुप्रतिक्षित वंदेभारत स्लीपर का इंतजार है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रेलवे वर्तमान में इसका परीक्षण कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा