श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी
- Admin Admin
- Jan 21, 2026
अयोध्या, 21 जनवरी (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी गई है। वह पिछले 36 घण्टे से अन्न ग्रहण नहीं किये हैं। श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत डॉक्टर एसके पाठक ने बताया कि उनकी सेहत ठीक नहीं हैं। उन्हें उल्टी व दस्त लगातार हो रही है। हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ मेदांता के लिए रेफेर किया गया है। उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बुधवार को उन्हें लेकर मेदांता, लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय



