अमरनाथ यात्रियों का सड़क हादसा: एलजी मनोज सिन्हा ने घायलों का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

जम्मू, 18 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार सुबह उधमपुर के जखानी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उधमपुर के उपायुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत कर घायलों के उपचार की समीक्षा की।उपराज्यपाल ने बताया कि हादसे में उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालु और गंदरबल का एक चालक घायल हुआ है। सभी घायलों का इलाज जीएमसी उधमपुर में चल रहा है।

 


एलजी मनोज सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हरसंभव सहायता और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।
उन्होंने बाबा बर्फानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कुशलता और श्री अमरनाथ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन की प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रशासन यात्रियों की हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।