अगस्त में जम्मू सचिवालय के लिए मंत्रियों का रोस्टर जारी, सप्ताहवार रहेंगे उपलब्ध

जम्मू, 24 जुलाई: जम्मू-कश्मीर सरकार ने अगस्त 2026 माह के लिए जम्मू स्थित सिविल सचिवालय में मंत्रियों की उपस्थिति का सप्ताहवार रोस्टर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न मंत्री निर्धारित तिथियों पर सचिवालय में उपलब्ध रहेंगे और अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के साथ आम जनता की शिकायतों की सुनवाई भी करेंगे।


जारी रोस्टर के अनुसार 3 से 7 अगस्त तक मंत्री सतीश शर्मा, 10 से 14 अगस्त तक जावेद अहमद राणा, 17 से 21 अगस्त तक जाविद अहमद डार, 24 से 28 अगस्त तक सकीना मसूद (इट्टू) तथा 31 अगस्त को उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी जम्मू सिविल सचिवालय में उपलब्ध रहेंगे।


सरकार ने कहा है कि इस रोस्टर का उद्देश्य सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखना, विभागीय कामकाज में तेजी लाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित मंत्री अपने विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे और जनसुनवाई भी करेंगे।