स्वदेशी का संकल्प ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने का एकमात्र मार्ग : डॉ चंद्रमोहन

मुरादाबाद, 18 जनवरी (हि.स.)। जनपद की कुंदरकी विधानसभा में ग्रीन आर्केडिया रामपुर रोड में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रविवार को स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा उप्र के प्रदेश मंत्री डॉ चंद्र मोहन सिंह ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारम्भ करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और स्वदेशी का संकल्प ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने का एकमात्र मार्ग है।

डॉ चंद्रमोहन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ का मंत्र दिया। उनकी जयंती पर युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे विकसित भारत के सपने को साकार करने में निरंतर प्रयास करेंगे।

कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध को मजबूत करते हैं। स्वदेशी संकल्प दौड़ में कुंदरकी विधानसभा के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दौड़ आर्केडिया ग्रीन से प्रारम्भ होकर रामपुर दोराहा होते हुए आर्केडिया ग्रीन पर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर क्षेत्र विचार विभाग प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच कुलदीप सिंह, राजेश रस्तोगी, निर्यातक राहुल सिंह , निर्यातक नदीम, नवदीप यादव, रामकिशोर लोधी, रविंद्रपाल सिंह, विक्की ठाकुर उर्फ ब्रजानंद , मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, नीरज चंद्रा, संजय कश्यप, बबलू जाटव, अशोक प्रजापति, चकित चौधरी, वालेचरण वाल्मीकि, अशफाक मौलाना, सरवर अली, रोहित सिंह, जय सिंह, सोनू रस्तौगी सहित हज़ारों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल