समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है: प्रिया अग्रवाल

--कायस्थ महासभा किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि हर वर्ग के लिए : प्रदीप सक्सेना

मुरादाबाद, 01 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट मुरादाबाद द्वारा निरंतर समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। गुरुवार को कड़ाके की ठंड से बचाव के उद्देश्य से महर्षि दयानंद पार्क, साईं मंदिर के सामने, दीनदयाल नगर क्षेत्र में पात्र एवं जरूरतमंद 200 लोगों को कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट केवल किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि हर वर्ग और हर समाज के लिए कार्य करता है। इस मानवीय पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में किसी भी असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी न झेलनी पड़े। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है।

राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट भली भांति कर रहा है इस ठंड के मौसम में इस प्रकार की सेवा न केवल राहत पहुंचाती है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को भी मजबूत करती है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निश्चल भटनागर, महिला जिलाध्यक्ष नीलम भटनागर, रीना माथुर, स्वीटी सक्सेना, मंजू सक्सेना, मधु सक्सेना, मोना सक्सेना, रीना भटनागर, अमिताभ सक्सेना, आशीष सक्सेना, प्रदीप माथुर सक्सेना, निरमेश भटनागर, डा. संजीव सक्सेना, बीके सक्सेना, दिलीप भटनागर, धीरज सक्सेना शिवोत्तर सक्सेना, अरविंद सक्सेना, सुयश भटनागर, नवनीत सक्सेना, अमिताभ सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल