‘सोनर असम’ की ओर से संगीतकार विकास बरुवा को ‘संगीत साधक’ सम्मान

गुवाहाटी, 25 दिसंबर (हि.स.)। ‘सोनर असम’ की ओर से प्रख्यात संगीतकार विकास बरुवा को उनके दीर्घकालीन और समर्पित योगदान के लिए ‘संगीत साधक’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। विकास बरुवा पिछले 25 वर्षों से निरंतर असम के संगीत जगत से जुड़े हुए हैं और पूरी निष्ठा के साथ संगीत साधना में सक्रिय हैं।

विकास बरुवा असमिया, मिसिंग, बंगला और हिंदी सहित राज्य की विभिन्न जाति-जनजातियों के संगीत से जुड़े रहे हैं। उन्होंने विविध सांस्कृतिक धाराओं को आत्मसात करते हुए संगीत के क्षेत्र में एक समावेशी पहचान बनाई है।

वे सामाजिक माध्यमों पर कम सक्रिय रहने वाले और कम बोलने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं, जो अपने कार्यों के माध्यम से पहचान बनाना पसंद करते हैं। इस सम्मान को उनकी साधना, समर्पण और निरंतर मेहनत की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।

सोनल असम परिवार की ओर से उनके कार्यों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के सम्मान और पुरस्कार हर व्यक्ति को आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र में और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश