जम्मू संभाग में भी बढ़ी गर्मियों की छुट्टियां, अब 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल

जम्मू, 21 जुलाई: जम्मू-कश्मीर सरकार ने लगातार खराब मौसम, भारी बारिश और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू संभाग के समर ज़ोन सहित केंद्र शासित प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 26 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। अब सभी स्कूल सोमवार, 27 जुलाई 2026 से दोबारा खुलेंगे।  शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा एवं भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

 

 

 

 

उन्होंने लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।  इससे पहले सरकार ने छुट्टियां केवल कश्मीर संभाग और जम्मू के विंटर ज़ोन के स्कूलों तक सीमित रखी थीं, लेकिन ताजा आदेश के बाद जम्मू संभाग के समर ज़ोन के स्कूलों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है।