विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही हाेगा सशक्त भारत का निर्माण : शरद गुप्त
- Admin Admin
- Jan 12, 2026
प्रयागराज, 12 जनवरी (हि.स.)। भारत विकास परिषद, प्रयाग शाखा और विवेकानंद विद्याश्रम इंटर कालेज के संयुक्त तत्वावधान में साेमवार काे स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि रानी रेवती देवी इण्टर कॉलेज के कोषाध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा कि विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है।
भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा के अध्यक्ष राज नारायण अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि परिषद सदैव विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा के माध्यम से अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प रहती है। शाखा के सचिव प्रो सुनील कांत मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर चलकर युवा अपना, अपने समाज का और अपने देश का सही और उच्च विकास कर सकता है। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
यह जानकारी ईसीसी के प्रो उमेश प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि विवेकानंद के आदर्श से प्रेरित संस्थाएं बच्चों में उच्च संस्कारों और मूल्यों का बीजारोपण करने के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं और छात्र- छात्राओं सहित भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र



