सोनीपत: स्वामी विवेकानंद के विचारों से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त

सोनीपत, 12 जनवरी (हि.स.)। गोहाना

शहर में सोनीपत रोड स्थित जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद

की जयंती श्रद्धा और वैचारिक चेतना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद

के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता जिला गोहाना भाजपा

महामंत्री महेंद्र चिड़ाना और जितेंद्र शर्मा ने की।

इस अवसर

पर जिला गोहाना भाजपा महामंत्री महेंद्र चिड़ाना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल संत

नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना के महान शिक्षक थे। उन्होंने वेदांत के माध्यम से आत्मविश्वास,

कर्म और सेवा का मार्ग दिखा कर स्वामी विवेकानंद के विचारों ने राष्ट्र निर्माण का

मार्ग प्रशस्त किया। उन्हांेने ने कहा कि 11 सितंबर 1893 को अमेरिका के शिकागो में

विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए उनके ओजस्वी उद्बोधन ने भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा

को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया।

जितेंद्र

शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के युवाओं के प्रति संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि उठो,

जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करो आज भी समाज को दिशा देने वाला सूत्र

है। कार्यक्रम में मुकेश रोहिल्ला, जिला मीडिया प्रभारी राममेहर राठी, शेर सिंह बेडवाल,

जयप्रकाश शर्मा, प्रवीण कपूर, कुलदीप कौशिक, प्रसन्नी मलिक, किरण सैनी, नरेश देवी,

कमलेश सैनी, जसबीर बाल्मीकि, सोनू रभड़ा, दर्शन, सरपंच पूनम और नीलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं

ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना