तारिणी नीलम चंद्राकर बनीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष

जिला कांग्रेस कमेटी की सूची।

धमतरी, 29 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस संगठन में चल रहे सक्रिय सृजन अभियान के अंतर्गत धमतरी जिले में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है, जिसके तहत तारिणी नीलम चंद्राकर को जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और उम्मीदों का माहौल बन गया है, साथ ही इसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची में उनके नाम की पुष्टि के बाद जिले की राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है, और माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में संगठन विस्तार, महिला सहभागिता में वृद्धि और जनसंपर्क अभियानों को नई दिशा एवं गति मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चयन का स्वागत करते हुए इसे संगठनात्मक मजबूती की ओर बढ़ाया गया कदम बताया है। आगामी दिनों में नई जिलाध्यक्ष द्वारा टीम गठन, रणनीतियों के निर्धारण और आगामी जनआंदोलनों की रूपरेखा तैयार किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह परिवर्तन जिले में कांग्रेस की नई ऊर्जा और नए नेतृत्व की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा