भारतीय सेना ने रियासी जिले के सलधार क्षेत्र में गुज्जर एवं बकरवाल समुदाय के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया।
- Sanjay Kulshrestha
- Jul 10, 2026
भारतीय सेना ने नागरिक–सैन्य संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा दूरदराज़ के क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत रियासी जिले के सलधार क्षेत्र में गुज्जर एवं बकरवाल समुदाय के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में गुज्जर एवं बकरवाल समुदाय के लोगों, गांव के बुजुर्गों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह बैठक प्रतिभागियों के लिए एक खुला मंच साबित हुई, जहां उन्होंने भारतीय सेना के प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं और सुझावों को साझा किया।
बैठक के दौरान सेना के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा जनजातीय समुदायों के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सेना के जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में आपसी भाईचारे, शांति और विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर ने भारतीय सेना तथा सलधार क्षेत्र के गुज्जर एवं बकरवाल समुदाय के बीच आपसी विश्वास, समझ और सहयोग को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

