जम्मू कश्मीर के जिला रामबन पुलिस ने लापता महिला को सकुशल खोजकर परिवार से मिलाया
- Sanjay Kulshrestha
- Jul 20, 2026
रामबन, 20 जुलाई: रामबन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता महिला को सकुशल खोजकर उसके परिजनों से मिला दिया। महिला की पहचान नसीमा बेगम (40 वर्ष), पत्नी नज़ीर अहमद, निवासी अलीनबास, तहसील पोगल-परिस्तान, जिला रंबन के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, महिला के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने पुलिस पोस्ट उखराल में दी थी। इस संबंध में 8 दिसंबर 2025 को डीडीआर संख्या 14 के तहत गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस पोस्ट उखराल की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। पुलिस टीम की अथक मेहनत रंग लाई और 19 जुलाई 2026 को नसीमा बेगम को सकुशल बरामद कर लिया गया।
महिला का बयान दर्ज करने तथा सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
महिला के सकुशल मिलने और परिवार से पुनर्मिलन के बाद गुमशुदगी का मामला डीडीआर संख्या 09, दिनांक 19 जुलाई 2026 के तहत "ट्रेस्ड" (बरामद) मानते हुए बंद कर दिया गया।रंबन पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित खोजा जा सके।

