राजौरी के ढांगरी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी राजौरी भेजा

राजौरी, 14 सितंबर। राजौरी जिले के ढांगरी लोअर इलाके में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने इलाके में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया।

 


शव की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम तथा अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी के शवगृह में रखवाया है।
पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम एवं सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।