कांग्रेस फूंका पुतला, मंत्री रेखा आर्य का मांगा इस्तीफा
- Admin Admin
- Jan 04, 2026
पिथौरागढ़, 04 जनवरी (हि.स.)। गांधी चौक धारचूला में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि बिहार की लड़कियां 20–25 हजार में मिल जाती हैं। जो की शर्मिंदा करने वाला तथा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।बिहार के साथ ही देशभर की महिलाओं के आबरू और इज्जत के बारे में, इतनी घटिया और इतना नीच और निर्लज्ज बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा मंत्री रेखा आर्या का इस्तीफा ले लेना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि गट्टू बट्टू जैसे वीआईपी सुरक्षित घूम रहे हैं। भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न बड़ा है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति भारी लापरवाही बरती जा रही है। इस दौरान नंदा बिष्ट, विनीता खुन्नू, प्रेमा कुटियाल, ललिता गर्व्याल, देवकी गर्ब्याल, शांति सीपा, शीला हयांकि, सरीता, ओम प्रकाश वर्मा, भूपेंद्र थापा, जीतू वर्मा, सौरभ मर्तोलिया, अमर भट्ट, संजीव साहनी, बलवंत गुंज्याल, पंकज वर्मा, हिमांशु ह्याकी, आदित्य धामी आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष दरियाल



