जम्मू क्षेत्र में इस साल 1.47 करोड़ से ज़्यादा पर्यटक, जिनमें 12,000 विदेशी भी शामिल थे

म्मू क्षेत्र में इस साल 1.47 करोड़ से ज़्यादा पर्यटक, जिनमें 12,000 विदेशी भी शामिल थे


जम्मू, 26 दिसंबर हि.स.। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों (पहलगाम), ऑपरेशन सिंदूर और अप्रत्याशित बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित होने के बावजूद जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में इस साल 1.47 करोड़ से ज़्यादा पर्यटक आए जिनमें 12,000 विदेशी भी शामिल थे जिन्होंने विभिन्न जगहों का दौरा किया।

जम्मू और कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र इस साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले उसके बाद मई में ऑपरेशन सिंदूर और अगस्त महीने में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण प्रभावित रहा जिसने बड़े पैमाने पर जम्मू डिवीजन को प्रभावित किया। माता वैष्णो देवी, शिवखोरी मंदिर, पटनीटॉप, सनासर, भद्रवाह सहित पर्यटन स्थल सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए।

अधिकारियों के अनुसार इस साल अब तक कुल 1,47,32,552 टूरिस्ट जिनमें 12889 विदेशी शामिल हैं जम्मू क्षेत्र में आए। अधिकारियों ने बताया कि इसमें से 63,68,233 तीर्थयात्रियों ने रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा मंदिर का दौरा किया जिसमें 12885 विदेशी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल जनवरी में 1404306 पर्यटकों ने जम्मू क्षेत्र का दौरा किया और फरवरी में यह आंकड़ा 1116986 था मार्च में यह 1580161 तक पहुंच गया और अप्रैल में 1738413 पर्यटकों ने जम्मू क्षेत्र के हिस्सों का दौरा किया।

मई में भारत-पाकिस्तान तनाव (ऑपरेशन सिंदूर) के दौरान जो अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था सबसे कम 897622 पर्यटकों ने जम्मू क्षेत्र का दौरा किया लेकिन जून (2138056) और जुलाई (1622169) में यह आंकड़ा बढ़ गया।

हालांकि अगस्त महीने में भारी बारिश और बाढ़ के कारण पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई और 1132762 आगंतुक दर्ज किए गए इसके बाद सितंबर में 441010, अक्टूबर में 743117 और नवंबर महीने में 1905061 पर्यटक आए।

अधिकारियों ने कहा कि 14 अगस्त को किश्तवाड़ जिले के चोसिटी गांव में बादल फटने से आई अचानक बाढ़, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए और 26 अगस्त को कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में हुए भूस्खलन जिसमें 34 लोगों की जान चली गई ने भी इस साल जम्मू क्षेत्र में पर्यटन के मौसम को काफी प्रभावित किया।

खास बात यह है कि 2021 से 2024 तक जम्मू और कश्मीर में कुल 7,49,70,943 पर्यटक आए जिनमें जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर और कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के तीर्थयात्री शामिल हैं।

2021 में कुल 1,13,16,534 पर्यटकों ने जम्मू और कश्मीर का दौरा किया और इसमें से जम्मू में 1,06,50,757 जबकि कश्मीर में 6,65,777 आगंतुक आए। 2022 में, टूरिस्ट की संख्या 1,88,84,317 थी, जिसमें से 1,62,10,875 जम्मू गए, जबकि कश्मीर में 26,73,442 टूरिस्ट आए और इसी तरह, 2023 में, कुल 2,11,80,011 टूरिस्ट में से 1,80,24,176 जम्मू गए और 31,55,835 कश्मीर गए।

2024 में जब 2,35,90,081 टूरिस्ट जम्मू और कश्मीर आए तो जम्मू में 2,00,91,379 और कश्मीर में 34,98,702 टूरिस्ट आए। जम्मू और कश्मीर में विदेशी टूरिस्ट की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।