मुंबई,15जनवरी( हि. स.) । ठाणे महानगर पालिका के लिए आज ,15जनवरी को हुए मतदान में आठ घंटे बाद दोपहर साढ़े तीन बजे तक 44% मतदान आंका गया है।सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 11 बजे तक लगभग 19प्रतिशत हुआ था।इसके बाद फिर सुबह 11बजे से कुछ मतदान में तेजी आई और दोपहर डेढ़ छह घंटे बाद लगभग 30.75मतदान आंका गया।इसके बाद शाम साढ़े तीन बजे तक यह मतदान 44% रिकॉर्ड किया गया।ठाणे महानगर पालिका परिषद के लिए आज हुए आम चुनाव में ठाणे महानगर पालिका प्रशासन पूरी सजगता से अपनी मशीनरी चुनाव व्यवस्था में लगाई हुई थी। ठाणे महानगर पालिका परिवहन की 275बसे से चुनाव काम काज में लगाई जाने से आज ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र मे आम यात्रियों को आने जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा।ठाणे महानगर पालिका के जनसंपर्क अधिकारी प्राची डिंनगंकर के मुताबिक ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र मे सुबह 7.30बजे से सुबह 11बजे हुए मतदान में लगभग 19% मतदान हुआ था । जिसमे माझीवाडा में 18.26%, वर्तकनगर में 18.30%,लोकमान्य सावरकर नगर में 19.8% वागले इस्टेट में 17.02% , नौपाड़ा कोपरी उथल सर में 21.41% कलवा में 17.92%,मुंब्रा में 16.24%और दूसरे विभाग में 18.28% इसी तरह दिवा क्षेत्र में क्रमशः 19.27 व 20.25% मतदान सुबह 11बजे तक रिकॉर्ड किया गया था।उल्लेखनीय है कि ठाणे महानगर पालिका के चुनाव इसके पूर्व सन 2017में हुए थे।लगभग नौ वर्ष बाद हुए महानगर पालिकाओं में हुए आम चुनाव में लोगों को बहुत दिलचस्पी और उत्साह देखा गया। ठाणे महानगर पालिका के ग्यारह समितियों के 131 वार्डों में हुए चुनाव में युवा और वयोवृद्ध मतदाताओं ने भी जोश के साथ अपने अमूल्य मत का उपयोग किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा



