त्यूनी में आधुनिक पुस्तकालय के लिए 7.20 लाख की प्रथम किस्त जारी
- Admin Admin
- Jan 06, 2026
देहरादून, 06 जनवरी (हि.स.)। जिला प्रशासन ने दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र त्यूनी में छात्र-छात्राओं एवं अन्य लाेगाें के लिए आधुनिक
पुस्तकालय की साैगात दी है। इस सार्वजनिक पुस्तकालय के लिए जिला प्रशासन ने 12 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि 7.20 लाख की धनराशि जारी भी कर दी गई है।
दरअसल, जिलाधिकारी सविन बंसल के त्यूनी भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकल्प जनजातीय उत्थान फांउडेशन समिति ने पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देहरादून के माध्यम से त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था के लिए 2.20 लाख का प्राक्कलन के अनुसार धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त जारी कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल



