हरिद्वार, 27 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति एवं जिला प्रभारी अनिल गोयल व सह प्रभारी दीपक धमिजा से परामर्श के पश्चात हरिद्वार जिला के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा की गई।
घोषणा के अनुसार युवा मोर्चा का प्रभारी लव शर्मा को नियुक्त किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी नृपेंद्र चौधरी,अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी संदीप अग्रवाल और महिला मोर्चा का प्रभारी संजीव चौधरी को उत्तरदायित्व दिया गया है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित मोर्चा का प्रभारी हीरा सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा का प्रभारी अरविंद कुशवाहा बनाए गए हैं। इस घोषणा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की ओर से क्षेत्रीय विस्तार को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला



