मुख्यमंत्री धामी ने नित्यानंद स्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की
- Admin Admin
- Dec 27, 2025
देहरादून, 27 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंदजी के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई।
मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को नित्यानंद स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, नैतिक मूल्यों और लोककल्याण के आदर्शों का प्रेरक उदाहरण है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार



