चक्का फेंक में प्रियंका भंडारी ने मारी बाजी

पौड़ी गढ़वाल, 27 दिसंबर (हि.स.)।

राइंका खिर्सू में खेल महाकुंभ के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया।

राइंका खिर्सू में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत ने किया। इस दौरान अंडर 19 प्रतियोगिता के गोला फेंक में कंचन ने पहला, प्रियंका भंडारी ने दूसरा व भारती रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में वंश पहले, सूरज दूसरे, बालक वर्ग चक्का फेंक में नितिन ने पहला, गोला फेंक बालक वर्ग में नितिन रावत ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में भारती बिष्ट ने पहला, दिव्या ने दूसरा, 1500 मीटर की बालक वर्ग की दौड में भास्कर रावत ने पहला, ऐरन मैथ्यूज ने दूसार स्थान हासिल किया। 3000 मीटर की दौड़ में

भास्कर रावत ने पहला, चक्का फेंक बालिका वर्ग में प्रियंका भंडारी ने पहला व भारती रावत दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अमन पंवार पहले, सूजल दूसरे, वंश मार्शल तीसरे स्थान पर रहे।

400 मीटर दौड़ में साहिल ने पहला व ललित मोहन ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में ललित मोहन ने पहला स्थान पाया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुबोध नेगी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह