नित्यानंद स्वामी का संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा: मुख्यमंत्री
- Admin Admin
- Dec 12, 2025
देहरादून, 12 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। धामी ने कहा कि नित्यानंद स्वामी का संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।
शुक्रवार काे मुख्यमंत्री धामी ने अपने सरकारी आवास पर उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। इसके बाद साेशल मीडिया के कई मंचाें पर मुख्यमंत्री ने नित्यानंद काे श्रद्धांजलि देते हुए फाेटाे पाेस्ट कर लिखा कि नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में नवगठित राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत आधार मिला। उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार



