अटल बिहारी वाजपेयी का अखंड भारत का सपना साकार हो रहा है : राजेश श्रीवास्तव
- Admin Admin
- Dec 25, 2025
जौनपुर, 25 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद जौनपुर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाई गई। गुरुवार को भाजपा उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 364 पर कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने वाजपेयी के योगदान को याद किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव 'बच्चा भईया' एडवोकेट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का अखंड भारत का सपना साकार हो रहा है। नगर महामंत्री विष्णु गुप्ता ने बताया कि अटल जी ने परमाणु परीक्षण कर देश को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। नगर उपाध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल ने वाजपेयी सरकार में महिला आरक्षण को आगे बढ़ाने में उनके बड़े योगदान का उल्लेख किया।
बूथ अध्यक्ष 367 शिव शंकर साहू और शक्ति केंद्र संयोजक चंद्रशेखर आजाद नगर, विजय केडिया ने कार्यकर्ताओं से अपने बूथ को सबसे मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष 364 बृजेश गुप्ता, युवा भाजपा नेता आयुष जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा संजय जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार जायसवाल और मंडल उपाध्यक्ष दीपक जावा , दीपक श्रीवास्तव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव



