वाराणसी, 17 जनवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में महानगर महिला मोर्चा की ओर से वाराणसी में टकटकपुर स्थित रिचा सिंह के आवास के बाहर जरूरतमंद, गरीब महिलाओं को शनिवार काे कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, खादी आयोग के सदस्य नागेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम सिंह पटेल सहित प्रमुख नेताओं ने कंबल वितरण किया।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि भाजपा सदैव सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ कार्य करती है। आगे भी जरूरतमंदों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। जिन महिलाओं को कंबल प्राप्त हुआ है इनका आशीर्वाद हमें मिल रहा है। इस अवसर पर पार्षद अशोक मौर्य, रिचा सिंह, संध्या गोंड, संगीता पटेल, सुधा सिंह, उषा सिंह, पूजा गिरी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद



