जिलाधिकारी ने महिला समूह द्वारा तैयार मशरूम खरीदकर बढ़ाया हौसला
- Admin Admin
- Dec 12, 2025
औरैया, 12 दिसम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की एक पहल से महिलाओं काे बढ़ा संबल मिल गया। महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा तैयार किए गए मशरूम के प्रथम उत्पादन को दो हजार रुपये में खरीदकर उनके प्रयासों की सराहना की। जिलाधिकारी की इस पहल से महिला समूह की सदस्यों में उत्साह और आत्मविश्वास की नई ऊर्जा देखने को मिली।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य सहित अपेक्षा समिति की महिला सदस्य उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने भी महिला समूह के प्रयासों को सराहते हुए इसके विस्तार पर जोर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार



