जौनपुर में कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने पर किया प्रदर्शन
- Admin Admin
- Dec 22, 2025

जौनपुर ,22 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
धरना- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि संघ, भाजपा और मोदी सरकार लगातार महात्मा गांधी के नाम पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा बनाया गया मनरेगा कानून गरीबों और मजदूरों को रोजगार देने में क्रांतिकारी रूप से सफल रहा था। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर आर.सी. पांडेय, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, शेर बहादुर सिंह, शिव मिश्रा, अरुण शुक्ला, अनिल दूबे आजाद, जयमंगल यादव, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, जब्बार अली सलमानी, रघुवंश, अनिल सोनकर, प्रवेश निषाद, संदीप निषाद, सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव



