आम आदमी पार्टी के 11 पदाधिकारियाें ने थामा कांग्रेस का हाथ

कानपुर, 15 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा कर सकती है। आम आदमी पार्टी से आए 11 नए साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत किया गया और विश्वास जताया गया कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। यह बातें गुरुवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कही।

कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा मो.उमाम अहमद अंसारी, मो. उमैर, मो. समीर, मो. अरहम, हिमांशु दीक्षित, मोहसिन अहमद, अक्षत कुमार, राहुल गुप्ता, राजेश सिंह, विनय भान और राजू सोनी कुल मिलाकर 11 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

सदस्यता कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही। सभी को महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कांग्रेस का अंग वस्त्र और सदस्यता रसीद देकर स्वागत किया और सबको कांग्रेस के प्रति निष्ठा की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, शंकर दत्त मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, रितेश यादव, राजेश गौतम, अजय श्रीवास्तव शीलू, मनोज दुबे मिंकु, निजामुद्दीन खान, इकबाल अहमद, हाजी अफजाल, इखलाख अहमद डेविड, अमिताभ दत्त मिश्रा, मो वहीद, विजय गुप्ता, मानेश दीक्षित, सतीश दीक्षित, राजू कश्यप, राम प्रकाश तिवारी आदि थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप