मुरादाबाद के भाजपा पदाधिकारियों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, योजनाओं पर हुई चर्चा

मुरादाबाद, 28 दिसम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 129 वें संस्करण को आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद के नगर व देहात विधानसभा के 650 से अधिक बूथों पर 9500 से अधिक लोगों ने सुना । भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल सेना का शौर्य बना ऑपरेशन सिंदूर, स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि, एंटीबायोटिक दवाओं, कश्मीर के बारामूला में मिले बौद्ध स्तूपों के अवशेष और देश में युवा की भागेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।

भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल ने बताया कि आज मन की बात के 129वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस दौरान पूरे एक साल की यादें मन में घूम रही हैं। 2025 ने ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी।

इस अवसर पर मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल के अलावा क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता आदि बडी संख्या में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मन की बात सुनी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल