उधमपुर भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन यातायात प्रभावित

धमपुर, 21 जुलाई: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उधमपुर जिले से गुजरने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर कई स्थानों पर भूस्खलन, मलबा गिरने और पहाड़ियों से पत्थर आने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही गंभीर रूप से प्रभावित हुई और कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। 
 
प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीमें मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और सड़क को यातायात के लिए बहाल करने में जुटी हुई हैं। लगातार बारिश के कारण राहत एवं बहाली कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
 
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें तथा यात्रा शुरू करने से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग की ताज़ा यातायात स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। मौसम विभाग ने भी आगामी घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 
फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है