ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य नाटिका देख भावुक हुए दर्शक

उत्तरकाशी, 12 जनवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय के निकट गणेशपुर स्थित स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन स्कूल में विवेकानंद जयंती पर छात्र-छात्राओं ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया।

गणेशपुर स्थित स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन स्कूल में विवेकानंद की 163वीं जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा विचार मंच प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता खुशहाल नेगी, स्वामी सदानंद और गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के संस्थापक चंद्रमोहन पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य प्रमीला ने किया।

इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल