डीसीएस रावत अध्यक्ष व महासचिव बने सौरभ अधिकारी

नैनीताल, 15 दिसंबर (हि.स.)। हाकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत ने सोमवार को एकतरफा जीत हासिल की। महासचिव पद पर कांटे के मुकाबले में सौरभ अधिकारी ने बाजी मारी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील बशिष्ठ व महिला उपाध्यक्ष मीना बिष्ट बनी। जबकि महासचिव पद पर अक्षय लटवाल व सौरभ अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर रही। महिला उपाध्यक्ष पद मीना बिष्ट ने अपनी प्रतिद्वंदी चेतना लटवाल पर भारी मतों से जीत दर्ज की। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील वशिष्ठ ने प्रेम कौशल को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर शुभ्र रस्तोगी ने गुरुवाणी सिंह को पराजित किया।

बार एसोसियशन के चुनाव में कुल 1689 मतदाताओं में से 1112 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शायं 4 बजे तक जारी रहा। जिसमें वन वोट, वन बार के नियम को कड़ाई से लागू किए जाने के लिये सभी अधिवक्ताओं से मतदान से पूर्व शपथ पत्र भरवाया गया। मतदान के दौरान लंच समय में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक महरा भी मतदान स्थल पहुंचे। ये सभी न्यायधीश पूर्व में हाईकोर्ट बार के सदस्य रहे हैं। जबकि न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली, सलाहकार रविन्द्र बिष्ट, पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी कांडपाल, डॉ. महेंद्र पाल सहित चुनाव अधिकारियों की टीम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था में जुटे रहे। मतदान के लिये राज्य के सुदूरवर्ती जिलों उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित सभी जिलों से अधिवक्ता यहां पहुंचे थे।

कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार सामान्य सदस्य पद के लिए विक्रम धपोला, देवेंद्र सिंह (छोटू), पंकज सेमवाल, नेगी, स्वलेहा हुसैन (सना) ने कुल आठ प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला रहा। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए 6 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। लेकिन सौरभ पांडे के नाम वापस लेने के बाद भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, निरंजन कुमार भट्ट, शिवांगी गंगवार एवं विश्व प्रकाश बहुगुणा का निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के सामान्य पद के लिए गौरव कांडपाल, उप सचिव (प्रशासन) के पद के लिए विश्वस्त कांडपाल, उपसचिव (प्रेस) के पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, पुस्तालयाध्यक्ष के पद पर अविदित नौलियाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर श्रुति जोशी, कनिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर उन्नति पंत र्निविरोध निर्वाचित हुए हैं।

अ​ध्यक्ष पद के उम्मीदवार डीसीएस रावत को 668, डीके जोशी को 249, मनीषा भंडारी को 124 व अंजली भार्गव 53 वोट मिले, महासचिव पद पर सौरभ अ​धिकारी को 436 , अक्षय लटवाल को 419 व भूपेन्दर कोरंगा को 246 वोट मिले।

वहीं वाईस प्रेसिडेंट सीनियर के सुशील व​शिष्ठ को 570 व प्रेम कौशल को 515, वाईस प्रेसिडेंट वूमेन में मीना बिष्ट को 723 व चेतना लटवाल को 356 वोर्ट मिले, कोषाध्यक्ष पद पर सुभ्र रस्तोगी को 346 व गुरबानी सिंह को 241 वोट मिले।

जूनियर कार्यकारिणी सदस्य में विक्रम सिंह धपोला 263, देवेन्द्र सिंह छोटू को 256, पंकज सेमवाल को 230, श्वेला हुसैन को 227, गौरव पवार को 223, रचित तिवारी को 210, सिद्धार्थ सिंह नेगी को 209, नीलम गोदियाल को 152 वोट मिले।

चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली के अलावा सलाहकार रवीन्द्र सिंह बिष्ट, कमलेश कुमार तिवारी, राजेश जोशी, भास्कर जोशी, गोपाल के वर्मा, राजकुमार, प्रदीप लोहनी, एसएस चौधरी, डी एस बनकोटी, कौशल साह जगाती, मनीष बिष्ट, सूर्यकान्त मैठाणी, तपन सिंह, विकास उनियाल, मीनाक्षी शर्मा, राघव सिंघल, शीतल सेलवाल, वन्दना मेहरा, रजनी सुप्याल लटवाल, संगीता आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / लता