कविता कारवाॅं में हुआ 'बस यूं ही' पुस्तक का विमोचन

हरिद्वार, 28 दिसंबर (हि.स.)। संस्कृत भारती के अध्यक्ष और उत्तराखंड के पूर्व संस्कृत शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज के काव्य संग्रह 'बस यूं ही' का विमोचन पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ,विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ श्रीगोपाल नारसन, साहित्यकार सुरेंद्र कुमार सैनी, शायरा शाहिदा शेख द्वारा किया गया।

वर्ष 2025 की विदाई वेला पर रुड़की में आयोजित कविता कारवाॅं में हुए विमोचन समारोह का शुभारंभ गोपाल शर्मा के काव्य पाठ से हुआ। कविता कारवां में सौ सिंह सैनी, साहित्यकार कृष्ण सुकुमार, श्रीगोपाल नारसन, संयोजक पंकज त्यागी 'असीम', अनुपमा शर्मा, डॉ शालिनी जोशी पंत, निखिल पंत, श्याम कुमार त्यागी एवं नवीन शरण निश्चल ने कविता पाठ किया। कवि राजीव शर्मा,अंजुल त्यागी,अंजु त्यागी, अनिल वर्मा अमरोहवी,निधी जैन, शाहिदा शेख़, रश्मि त्यागी व अर्चना त्यागी ने भी स्वरलहरियां बिखेरीं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला