उत्तर क्षेत्र विश्वविद्यालय हॉकी : दिल्ली, हिमाचल व भिवानी ने मैच जीते
- Admin Admin
- Jan 12, 2026
हरिद्वार, 12 जनवरी (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान मे वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, रोशनाबाद में उत्तर-क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी पुरुष वर्ग प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन नॉक आउट मुकाबले में दिल्ली विवि ने कानपुर को सीधे मुकाबले में 6-0 से परास्त किया। ।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल विश्वविद्यालय तथा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, हिमाचल के बीच हुए मैच में सरदार पटेल ने गढवाल को 6-1 से परास्त किया। सीबीएलयू भिवानी तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर, आगरा के बीच हुए मुकाबले में भिवानी ने आगरा को 5-1 से परास्त किया। एचपीयू शिमला तथा आईकेजीपीटी विवि, जालन्धर के बीच हुए मुकाबले मे शिमला ने जालंधर को 5-1 से परास्त करके दूसरे राउंड मे प्रवेश किया। आज खेले गए मैचों का संचालन अम्पायर मलकित सिंह, विपुल कुमार, अमित कटारिया, प्रांजल मिश्रा, फैजान अहमद, रवि जैसल, रजत कुमार आदि द्वारा संचालित किये गये।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला



