केंद्रीय मंत्री मार्घेरिटा ने जोरहाट में दीवार लेखन के साथ किया भाजपा का प्रचार अभियान शुरू
- Admin Admin
- Jan 05, 2026
जोरहाट (असम), 05 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्घेरिटा ने कहा कि पूरे राज्य के साथ-साथ सोमवार को जोरहाट लोकसभा क्षेत्र में भी दीवार लेखन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
मार्घेरिटा ने बताया कि दीवार लेखन अभियान आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की जनसंपर्क गतिविधियों का पहला चरण है, जिसे राज्यभर में एक साथ शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा “सुरक्षित असम, विकसित असम” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और राज्य में शांति, सुरक्षा तथा सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि जोरहाट सहित पूरे असम की जनता एक बार फिर भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों और सुशासन को समर्थन देगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश



