वीर बालक दिवस पर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
- Admin Admin
- Dec 26, 2025
अररिया, 26 दिसम्बर(हि.स.)।
फारबिसगंज गुरुद्वारा में वीर बालक दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिख इतिहास के महान बलिदानियों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंहजी और साहिबजादे बाबा फतेह सिंहजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिन्होंने धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा एवं संचालन प्रताप नारायण मंडल ने किया।कार्यक्रम में गुरूद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रदीप सिंह वेदी,सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने साहिबजादों के अदम्य साहस, बलिदान और गुरु गोबिंद सिंहजी के उच्च आदर्शों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में राजा मिश्रा, रजत सिंह, विरेन्द्र प्रसाद उर्फ मिन्टू, नृपेन कुमार सिंह, सरदार संदीप सिंह, सरदार रोनक सिंह, सरदार जगदीश सिंह, आकाश राज, चांदनी सिंह, सरदार सिंकी सिंह, सरदार इन्द्रपाल सिंह ज्ञानी भगवान सिंह,शंभू साह,नम्रता सिंह,प्रियंका कुमारी,ममता गुप्ता,मुख्य पार्षद वीणा देवी, लक्ष्मी रंजन,संतोषी भगत, उर्मिला तिवारी,राधा रानी, नीलीमा साह आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



