लौह पुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर सुकांत मजूमदार ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 15 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करके भारत के 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने पोस्ट में सुकांत मजूमदार ने लिखा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूर्त प्रतीक, राष्ट्रवादी नेता, शक्तिशाली भारत के महान निर्माता 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर गहरी श्रद्धांजलि और विनम्र प्रणाम।

उल्लेखनीय है सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री थे। उन्होंने 562 रियासतों को भारतीय संघ में विलय करके राष्ट्रीय एकता और अखंडता की नींव रखी। उनके दृढ़ संकल्प और कुशल कूटनीति के कारण ही आज भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

सरदार पटेल को 'लौह पुरुष' की उपाधि उनके दृढ़ निश्चय और अटूट इच्छाशक्ति के कारण दी गई थी। उन्होंने देश की एकता और संप्रभुता के लिए अथक परिश्रम किया। उनका योगदान भारतीय इतिहास में अमर है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय