जींद : कांग्रेस में खानदानी अध्यक्ष, भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी : मोहनलाल बडौली

जींद, 28 नवंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस में खानदानी अध्यक्ष हैं जबकि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां किसी भी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता को कोई भी बड़ा पद मिल सकता है।

प्रदेशाध्यक्ष मोहलाल बड़ौली शुक्रवार शाम को को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हरि की भूमि है। हरियाणा का आदमी हमेशा उत्सव के माहौल में रहता है। उसके भाव व काम से हरियाणा अपने आप झलकता है। आज विश्वविद्यालय में जो तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ है, वीसी रामपाल सैनी व स्टाफ ने जो आयोजन किया है वो भव्य है। यह बहुत ही संस्कारी है और सभी कलाओं का यहां प्रदर्शन किया जा रहा है।

यहां की कला और संस्कृति के बारे में सभी विचार सांझा करेंगे। जिसका फायदा आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने कहा किहमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार बोला है कि यह अंत्योदय की सरकार है। श्रमिक हमारे देश का बहुत मेहनती व ईमानदार है। देश व समाज के लिए काम करने की सोच रखता है। जो भी परिवर्तन किया है वो देश व श्रमिकों के लिए बहुत लाभकारी है। बडौली ने खिलाड़ी की मौत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह बहुत बडा हादसा और लापरवाही हुई है। जिन अधिकारियों ने यह लापरवाही की है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश का लाखनमाजरा का युवा जो 16 वर्ष का बच्चा हमसे बिछडा है, वो लापरवाही की भेंट चढ़ा है। इससे हम सीख लेंगे। उस बच्चे के लिए जो भी सरकार ने उसका नाम अमर रहे, उसके नाम से इंडौर स्टेडियम का निर्माण करेंगे। हादसे के बाद तुरंत सभी स्टेडियमों की जांच की गई है। भविष्य में ऐसी घटना न घटे, इसका प्रयास किया जाएगा। बडौली ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नही जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा