फकीराग्राम राम कृष्ण सेवा आश्रम में विश्व युवा दिवस के रूप में मनायी गयी विवेकानंद की जयंती

फकीराग्राम राम कृष्ण सेवा आश्रम में विश्व युवा दिवस के रूप में मनायी गयी विवेकानंद की जयंती।फकीराग्राम राम कृष्ण सेवा आश्रम में विश्व युवा दिवस के रूप में मनायी गयी विवेकानंद की जयंती।

कोकराझार (असम), 12 जनवरी (हि.स.)। कोकराझार जिले के फकीराग्राम राम कृष्ण सेवा आश्रम में आज विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती विश्व युवा दिवस के रूप में मनाई गयी। इस अवसर पर सुबह सर्वप्रथम राम कृष्ण सेवा आश्रम से आश्रम के अध्यक्ष बिश्वजीत कुंडू और सचिव दिपाशीष पाल के नेतृत्व में विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एक रैली निकली गई जो फकीराग्राम के विभिन्न अंचलों से होते हुए राम कृष्ण सेवा आश्रम में पहुंचकर संपन्न हुई।

इसके पश्चा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सामने दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। दोपहर के समय राम कृष्ण सेवा आश्रम के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती और विश्व युवा दिवस पर फकीराग्राम राम कृष्ण सेवा आश्रम के द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय चिकित्सक प्रदीप दास और मुस्कान गर्ग ने चिकित्सा शिविर में पहुंचे सभी के स्वस्थ की जांच की और वहां उपस्थित कुछ असहाय व्यक्तियों के बिच बिजन सरकार और सुदंगसु दत्त द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती विश्व युवा दिवस के अवसर पर मुफ्त साल चादर भी वितरित की गयी।

इस बीच रामकृष्ण सेवा आश्रम के अध्यक्ष कुंडू की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फकीराग्राम महाविद्यालय के प्रो. जया दे कर्मकार, शिक्षक अरविंद शिल, फकीराग्राम राम कृष्ण सेवा आश्रम के कोषाध्यक्ष शिवास लाहेरी आदि ने हिस्सा लिया। सभा में सभी अतिथियों ने स्वामी जी की जीवनी पर अपने विचार रखते हुए 12 जनवरी को क्यों विश्व युवा दिवस मनाया जाता है इस पर प्रकाश डाला। वहीं विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा