अमृतसर| शहर में एक लाख नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से चंडीगढ़ में अटकी फाइनेंशियल बिड की फाइल को मंजूरी मिल गई है। 6 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए जेसीसी कंपनी ने पहले ही फाइनेंशियल बिड में क्वालीफाई करके एल-1 बिडर का दर्जा हासिल कर लिया था। फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद निगम प्रशासन ने लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी कर दिया है। अगले हफ्ते तक जेसीसी कंपनी के साथ ग्राउंड पर काम शुरू करने के लिए फाइनल एग्रीमेंट भी साइन करने की तैयारी है। एग्रीमेंट के होते ही नई लाइट्स लगाने और खराब व्यवस्था को सुधारने का काम जमीनी स्तर पर शुरू हो जाएगा। जिसके बाद शहर का कोई भी कोना रात को अंधेरे में नहीं डूबेगा। बता दें कि अभी तक शहर की स्ट्रीट लाइट्स का जिम्मा पुरानी कंपनी (समुंदरा कंपनी) के पास था जो एक्सटेंशन पर काम कर रही थी। नई कंपनी के आने से खराब लाइट्स को ठीक करने की रफ्तार बढ़ेगी।

