अमृतसर| इंटरनेशनल राइटर्स फोरम (कलम), फोकलोर रिसर्च एकेडमी और प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन द्वारा 14 जून को अमृतसर के विरसा विहार में 21वां कलम अवॉर्ड सेरेमनी और कवि दरबार आयोजित किया जा रहा है। केवल धालीवाल, रमेश यादव और भूपिंदर संधू ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. गुरभजन गिल होंगे।

