32 हवाला ऑपरेटर हिरासत में ड्रग मनी ट्रांजेक्शन की जांच तेज

अमृतसर | ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 32 ऑपरेटरों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस का दावा कि यह नेटवर्क नशा तस्करी से जुड़े अवैध पैसों के लेन-देन और ड्रग मनी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में सक्रिय थे। लगातार मिल रही खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान चिन्हित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और उनके बैंक ट्रांजैक्शन, लेनदेन रिकॉर्ड और वित्तीय गतिविधियों की पड़ताल की गई। बता दें कि पहले 21 हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार कर 1.80 करोड़ की ड्रग मनी बरामद की गई थी।