शहर की एक आगाज़, नई सोच संस्था द्वारा अपना वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें संस्था के सदस्यों के अलावा नवोदय परीक्षा में सफल हुए स्टूडेंट्स, फाउंडेशन की सहायता से विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स उनके माता-पिता भी शामिल हुए। समारोह के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत करके मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि फाउंडेशन द्वारा मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरणा मिली। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वार्षिक समारोह का मुख्य उद्देश्य उन स्टूडेंट्स को फाउंडेशन के सदस्यों से रू-ब-रू करवाना था, जिनकी अब तक आर्थिक सहायता की गई है, ताकि वे अपने अनुभव साझा करके स्टूडेंट्स को भी प्रेरित कर सकें। समारोह के अंत में फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करके प्रत्येक सदस्य से हर महीने अपना दशवंध देने की अपील की, ताकि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की निरंतर सहायता की जा सके। इस मौके पर डाइट प्राचार्य सुखदेव सिंह, स्टूडेंट्स फाउंडेशन के प्रधान परमजीत सिंह, राम सिंह, सुखविंदर सिंह, जगदीश सिंह मान, दीपक कुमार, गुरप्रकाश सिंह, गुरबचन सिंह, पृथिपाल सिंह, गुरमुख सिंह, सरबजीत सिंह, बलजिंदर सिंह समेत कई टीचर मौजूद रहे।

