अमृतसर| चौक पासियां स्थित मंदिर जय कृष्णिया के वरिष्ठ सेवादार कीमती लाल गुलाटी का कुछ समय पूर्व देहांत हो गया था। उनके निमित्त मंदिर में एकत्रित हुई समस्त संगत ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के दौरान मंदिर के संचालक डॉ. सागर मुनि शास्त्री ने गीता के 18वें अध्याय का पाठ किया। शास्त्री जी ने कहा कि स्वर्गीय गुलाटी युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहे हैं।

