‘सनातन मंगल मिलाप टीम' का गठन, विशाल शर्मा बने अध्यक्ष

भारत वर्ष मंगल मिलाप अभियान के तहत सनातन गंगाधर धर्म मंदिर, मजीठा रोड में ‘सनातन मंगल मिलाप टीम' की घोषणा की गई। इसमें विशाल शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, पीएन चौधरी को संरक्षक, विजय राणा को महासचिव, राजिंदर भसीन को कोषाध्यक्ष, चंद्रमोहन को उपाध्यक्ष और सविंदर व प्रमोद कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। एडवोकेट अश्विनी पाराशर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य सभी मंदिरों में हर मंगलवार साप्ताहिक सामूहिक सप्त श्री हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करवाना है ताकि सनातनी एक मंच पर एकत्रित हो सकें। प्रमोद महाजन ने बताया कि इस मंदिर में यह पाठ पिछले एक वर्ष से सफलतापूर्वक चल रहा है। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों और भाजपा सीनियर सिटीजन सेल के जिला अध्यक्ष यशपाल शौरी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।