6 किलो चिट्टा-3 किलो अफीम जब्त, 3 अरेस्ट

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज ने 3 दिनों में अलग-अलग 3 मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6.155 किलो हेरोइन, 2.795 किलो अफीम समेत संदिग्ध केमिकल पदार्थ बरामद किए गए हैं। एएनटीएफ के डीएसपी पिरथी पाल सिंह ने बताया कि पहले मामले में आरोपी प्रेम सिंह निवासी माछीवाड़ा को 3.100 किलो हेरोइन, आरोपी दविंदर सिंह उर्फ एकम निवासी धर्मकोट जिला मोगा को 3.55 किलो हेरोइन, 1 बाइक, जबकि रोपी रणजीत सिंह उर्फ राणा निवासी अमृतसर को 2.795 किलोग्राम अफीम, 204 ग्राम जड़ी-बूटी, 485 ग्राम चिट्टा पाउडर और 1 किलो 35 ग्राम काले रंग का तरल पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है।