2 ग्रेनेड समेत काबू 2 आरोपियों की निशानदेही पर 7 पिस्तौल रिकवर

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड समेत पकड़े 2 आरोपियों की निशानदेही पर 7 पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें 3 ग्लॉक हैं। एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि 6 जून को थाना घरिंडा पुलिस ने दविंदर सिंह और राजविंदर सिंह को 2 हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार किया था। दोनों के पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से संपर्क सामने आए थे। जांच के दौरान सामने आया कि अमृतसर जेल में बंद हरवंत सिंह उर्फ हैरी निवासी हरदो पुतली, थाना झंडेर इस नेटवर्क का मुख्य लिंक था। पुलिस ने जेल में तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया। इसके बाद थाना इस्लामाबाद में अलग से मामला दर्ज किया गया।मामले में हरवंत सिंह उर्फ हैरी की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो सामने आया कि गांव मोदे रोड के पास धुस्सी में एक बोरी रखी है, जिसमें 7 पिस्तौल हैं। पुलिस ने तुरंत मौक पर जाकर पिस्तौलों को बरामद किया। यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी, जिसे आरोपियों ने ​छिपाया था। हैरी ने अभी उन्हें आगे किसको डिलीवरी करना है उसके बारे में लोकेशन भेजनी थी।