बस के अचानक ब्रेक मारने पर पीछे से बाइक टकराई, युवक की मौत

अमृतसर| जंडियाला गुरु फ्लाईओवर पर एचआरअीसी की बस के अचानक ब्रेक मारने से पीछे आ रही बाइक बस में जा घुसी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान साहिल चंद निवासी किला जीवन सिंह, जंडियाला के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता गुलजार चंद ने बताया कि 12 जून को दोपहर डेढ़ बजे बेटा साहिल चंद अपने साथी जगजीत सिंह और सरबजीत सिंह के साथ सैनिटरी का काम खत्म कर बाइक पर गांव भोरशी से लौट रहा था। जब जंडियाला गुरु फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो आगे चल रही एचआरटीसी की बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक बस के पीछे जा टकराई। हादसे में साहिल चंद गंभीर घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।