खालसा कॉलेज में डॉ. गुरप्रीत धुग्गा की पुस्तक ‘चाली दिन’ पर संवाद
- Neha Gupta
- Jun 11, 2026
अमृतसर| खालसा कॉलेज के पंजाबी अध्ययन विभाग और पंजाबी अकादमी, अमृतसर के सहयोग से प्रसिद्ध लेखक डॉ. गुरप्रीत धुग्गा की चर्चित पुस्तक ‘चाली दिन’ पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आत्म सिंह रंधावा ने लेखक का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रंधावा ने कहा कि ‘चाली दिन’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के भीतर चलने वाली एक यात्रा है, जिसे डॉ. धुग्गा ने शब्दों में पिरोया है। इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ. परमिंदर सिंह ने लेखक के साथ एक संवाद सत्र का संचालन किया, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुस्तक को लेकर कई प्रश्न पूछे। पेशे से चिकित्सक और साहित्य प्रेमी डॉ. धुग्गा ने बताया कि यह पुस्तक उनके निजी अनुभवों और जीवन की पृष्ठभूमि से प्रेरित है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने साहित्य के प्रति इस अनूठे प्रयास की सराहना की।

