अमनदीप अस्पताल और उजाला सिग्नस ने शुरू की 'वीडियो कंसलटेशन सर्विस'

अमनदीप अस्पताल ने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स के साथ मिलकर देश-विदेश के मरीजों के लिए ‘वीडियो कंसलटेशन सर्विस' की सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस डिजिटल पहल के जरिए मरीज अब घर बैठे ही अस्पताल के जाने-माने ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञों से सीधे जुड़ सकेंगे। अस्पताल के चेयरमैन व एमडी डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि इस सेवा का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, बुजुर्गों और अंतरराष्ट्रीय मरीजों तक वर्ल्ड-क्लास स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इससे मरीज बिना यात्रा किए समय पर एक्सपर्ट ओपिनियन ले सकेंगे और डायग्नोस्टिक रिपोर्ट पर चर्चा कर इलाज की योजना बना सकेंगे। अमनदीप अस्पताल रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट, स्पाइन केयर और स्पोर्ट्स मेडिसिन जैसी एडवांस ऑर्थोपेडिक सेवाओं के लिए जाना जाता है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 6 केंद्रों व 750 से अधिक बेड क्षमता वाले इस ग्रुप का लक्ष्य डिजिटल माध्यम से मरीजों को दर्दमुक्त और सक्रिय जीवन देना है।