भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री वाल्मीकि श्राइन बोर्ड कमेटी के चेयरमैन बालयोगी बाबा प्रगट नाथ ने वाल्मीकि तीर्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस शहर के सभी प्रमुख गेटों और आसपास के गांवों से वाल्मीकि समाज के लोगों को तीर्थ स्थल तक लाएगी और सेवा के बाद वापस छोड़ेगी। बाबा प्रगट नाथ ने बताया कि मान सरकार द्वारा तीर्थ के सौंदर्यीकरण और कारसेवा के लिए 17 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिसका कार्य 5 महीनों में काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु तीर्थ में लंगर और जल सेवा करना चाहते हैं, लेकिन साधन न होने से नहीं आ पाते। इसीलिए बस का इंतजाम किया गया, जिसमें ड्राइवर की सुविधा और डीजल संगत के सहयोग से डलवाया जाएगा।

